लालकुआं नगर पंचायत बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार! सिटी फॉरेस्ट पार्क, सोलर प्लांट, रैन बसेरा समेत कई बड़े प्रस्ताव पारित
लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं की बोर्ड बैठक में शहर के विकास को नई दिशा देने वाले कई अहम प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की। इसमें शहर की लंबे समय से लंबित समस्याओं, सौंदर्यकरण और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में सिटी फॉरेस्ट पार्क के प्रथम चरण के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। यह पार्क शहर के पर्यावरण और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इसी के साथ डॉ. अंबेडकर पार्क समेत नगर के कई भवनों की छतों पर सोलर प्लांट लगाने का प्रस्ताव भी पास किया गया। इससे नगर की ऊर्जा बचत बढ़ेगी और लालकुआं को “ग्रीन टाउन” बनाने की दिशा में प्रगति होगी।
हाट बाजार स्थित सार्वजनिक शौचालय के प्रथम तल पर रैन बसेरा निर्माण की मंजूरी भी बैठक में दी गई। इससे रात्रि विश्राम के लिए यात्रियों और जरूरतमंदों को सुरक्षित जगह मिल सकेगी।
शहर में बढ़ती बिजली समस्याओं को देखते हुए एसडीओ को बैठक में विशेष रूप से बुलाया गया। बोर्ड ने बिजली आपूर्ति को ठीक करने और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए नए प्लान पर काम शुरू करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर के जर्जर भवनों और अधिग्रहित संपत्तियों पर लगे भवनकर को निरस्त करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।
शहर के सौंदर्यकरण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग डिवाइडर पर तिरंगा एलईडी लाइटिंग, और ओवरब्रिज पर हैंगिंग गार्डन विकसित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही लालकुआं बाजार को व्यवस्थित करने के लिए व्यापार मंडल और प्रशासन के साथ संयुक्त कार्ययोजना बनाने पर सहमति बनी।
बैठक में सभासद नेहा आर्या, शबनम, सुरेश साह, भुवन पांडे, अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात