बिंदुखत्ता: नवरात्रि की नवमी पर देवी मंदिर तिवारी नगर में भक्ति की धूम, विधायक मोहन सिंह बिष्ट के भजनों पर झूमे श्रद्धालु,….VIDEO
लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के तिवारी नगर प्रथम स्थित देवी मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर नवमी की बेला भक्ति और उत्साह से सराबोर रही। मंदिर प्रांगण में आयोजित भव्य जागरण में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट शामिल हुए।
इस दौरान विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने माता के भजन गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। उनके भजनों की सुर लहरियों ने श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया और पूरा मंदिर प्रांगण “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा।
स्थानीय श्रद्धालुओं ने इसे यादगार पल बताते हुए कहा कि देवी माता के मंदिर में आयोजित इस नवरात्रि जागरण ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। मंदिर समिति ने विधायक बिष्ट का आभार जताया और श्रद्धालुओं को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार