लालकुआं: तीलू रौतेली अवार्ड मिलने पर शहर के गणमान्य लोगों ने किया सीमा कुमारी का स्वागत
लालकुआं। नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष लालचंद सिंह की सुपुत्री सीमा कुमारी को उत्तराखंड सरकार की ओर से तीलू रौतेली अवार्ड गुरुवार को मिलने जा रहा है। इस सम्मान को लेकर शहर में खुशी और गर्व का माहौल है।
मंगलवार को वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर आंगनवाड़ी केंद्र स्थित उनके आवास पर सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, विधायक प्रतिनिधि गोविंद राणा, सभासद धन सिंह बिष्ट, नेहा कुमारी, योगेश उपाध्याय, पूर्व सभासद हेमंत पांडे, मोहम्मद आरिफ सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने पहुंचकर सीमा कुमारी को सम्मानित किया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि सीमा कुमारी को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए तीलू रौतेली अवार्ड मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सीमा कुमारी जैसी युवतियां समाज के लिए प्रेरणा हैं और उनका योगदान सराहनीय है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार