बिंदुखत्ता: तिवारी नगर प्रथम में आज भव्य जागरण, आंवला देवी मंदिर में सजेगी दिव्य झांकी; भक्तों में उत्साह
लालकुआं। बिंदुखत्ता के तिवारी नगर प्रथम में आज आंवला देवी मंदिर कमेटी द्वारा भव्य जागरण का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र आर्या ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी माता रानी का विशाल जागरण रखा गया है, जिसमें सभी क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि जागरण को भव्य बनाने के लिए बिंदुखत्ता द्वारा गदरपुर से भगवती म्यूजिक ग्रुप की टीम बुलाई गई है, जो आकर्षक और धार्मिक भावनाओं से परिपूर्ण झांकियों का प्रदर्शन करेगी। कमेटी का कहना है कि भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। क्षेत्र के लोगों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं कमेटी ने सभी को कार्यक्रम में समय से पहुंचने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार