लालकुआं में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम, 29 सितंबर को (CEO) अजय कुमार गुप्ता करेंगे शुभारंभ

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। जय माँ दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा 25 एकड़ कॉलोनी सीपीपी लालकुआं में इस वर्ष भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 29 सितंबर 2024, सोमवार को होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन सेन्चुरी पल्प एंड पेपर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अजय कुमार गुप्ता करेंगे।

समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह (महामंत्री, कर्मचारी यूनियन सीपीपी) ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत 22 सितंबर को कलश स्थापना से होगी, जबकि 29 सितंबर को उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी (COO) प्रणव शर्मा और महाप्रबंधक संजय कुमार बाजपेयी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कर्मचारी और समाजसेवी शामिल होंगे।

30 सितंबर, मंगलवार को माँ भगवती का विशाल जागरण होगा, जिसमें मुख्य अतिथि लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट और विशिष्ट अतिथि के रूप में लालकुआं चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी शामिल होंगे। वहीं 2 अक्टूबर को विजयदशमी और 3 अक्टूबर को माँ दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

जय माँ दुर्गा पूजा कमेटी के संरक्षक ठाकुर शिववर्धन सिंह और अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह (महामंत्री, कर्मचारी यूनियन सीपीपी) ने बताया कि पूजा महोत्सव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समिति ने बताया कि कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी पदाधिकारियों, समाजसेवियों और स्थानीय युवाओं को सौंपी गई है।