नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई, 39 वर्षों की सेवाओं को किया याद
लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के यांत्रिक अनुभाग में अवर अभियंता पद पर कार्यरत हरिश्चंद्र अवस्थी के सेवानिवृत्त होने पर दुग्ध संघ परिवार की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करने के साथ माल्यार्पण एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि हरिश्चंद्र अवस्थी ने अपने 39 वर्षों के सेवाकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संस्था को अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा का लाभ दुग्ध संघ को लंबे समय तक मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि अवस्थी का योगदान दुग्ध संघ परिवार हमेशा याद रखेगा।
अध्यक्ष मुकेश बोरा समेत अधिकारीयों एवं कर्मचारीगण ने अवस्थी के सेवानिवृत्ति के तत्पचात उनके कार्यकाल की सराहना करते हुऐ स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घ जीवन की कामना की तथा शुभकानाएं एवं बधाई दी।
विदाई समारोह में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा , कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा , वरिष्ठ सहायक सुरेश चंद्र , प्रभारी यातायात पूरन चंद्र मिश्रा , रश्मि धामी , डॉ रमेश मेहता ,विपिन तिवारी ,खलील अहमद, विजय चौहान, विमल कुमार सेवानिवृत्त परिवार में नगर पंचायत पूर्व चेयरमैन कैलाश पंत , प्रकाश पंत , प्रियंका पंत , आशीष अवस्थी , भास्कर अवस्थी समेत दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


बड़ी खबर: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी भर्ती का इंतजार खत्म! आवेदन प्रक्रिया शुरू, 12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका
उत्तराखंड: भारी बारिश के चलते कल इस जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी
उत्तराखंड में 1 जुलाई को मौसम का बड़ा अलर्ट! इस जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, DM ने जारी किए सख्त आदेश
आज का राशिफल (30 जून 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!