गढ़ कुमु महोत्सव के द्वितीय वर्ष में आज सजेगी लोक संस्कृति की शाम, नाइट स्टार में राकेश खनवाल और संगीता सोनल की होगी शानदार प्रस्तुति
बिंदुखत्ता (लालकुआं)। बिंदुखत्ता में आयोजित तीन दिवसीय गढ़ कुमु महोत्सव 2026 के द्वितीय वर्ष को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महोत्सव के तहत आज की सांस्कृतिक संध्या विशेष आकर्षण का केंद्र रहने वाली है।
आज आयोजित होने वाले नाइट स्टार कार्यक्रम में उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक (कुमाऊनी गीत क्रीम पोडरा फेम) राकेश खनवाल एवं लोकप्रिय लोकगायिका संगीता सोनल के अलावा सिंगर नवीन पाठक एवं आँचल कला केंद्र हल्द्वानी टीम द्वारा अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
दोनों लोक कलाकार अपनी मधुर आवाज और उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति से जुड़े गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगे। उनके गीतों पर दर्शकों को उत्तराखंड की लोक परंपराओं, संस्कृति और संगीत की खूबसूरत झलक देखने को मिलेगी।
गौरतलब है कि गढ़ कुमु महोत्सव का आयोजन 13 से 15 नवंबर 2026 तक श्री हरि गार्डन, तिवारी नगर, बिंदुखत्ता में किया जा रहा है। महोत्सव का उद्देश्य उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पारंपरिक कला, संगीत और स्थानीय प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है।
महोत्सव के द्वितीय वर्ष में आयोजित इस विशेष सांस्कृतिक संध्या को लेकर आयोजकों और क्षेत्रवासियों में उत्साह है। अब सभी की निगाहें आज की शाम पर टिकी हैं, जहां लोकगीतों की मधुर धुनों के बीच उत्तराखंड की संस्कृति का रंगारंग नजारा देखने को मिलेगा।
स्थान: श्री हरि गार्डन, तिवारी नगर, बिंदुखत्ता।
आयोजन: गढ़ कुमु महोत्सव 2026 | 13 से 15 नवंबर।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


फार्मासिस्ट बेटी के नाम लाइसेंस, काउंटर पर पिता और नाबालिग! मेजा के मेडिकल स्टोर में आखिर चल क्या रहा है?
आज का राशिफल (15 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (14 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!