गढ़ कुमु महोत्सव में आज सजेगी लोकगीतों की महफिल, नाइट स्टार में कमला देवी और चंद्रप्रकाश देंगे शानदार प्रस्तुति

ख़बर शेयर करें 👉

गढ़ कुमु महोत्सव नाईट स्टार में कोक फेम स्टूडियो, सुरीली आवाज़ की धनी लोकगायिका कमला देवी की होंगी शानदार प्रस्तुति!

बिंदुखत्ता (लालकुआं)। गढ़ कुमु महोत्सव 2026 के तीसरे दिन आज सांस्कृतिक संध्या में संगीत और लोकसंस्कृति का शानदार संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव के नाइट स्टार कार्यक्रम में कोक फेम स्टूडियो की सुप्रसिद्ध गायिका कमला देवी एवं उत्तराखंड के लोकप्रिय लोकगायक चंद्रप्रकाश अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

दोनों कलाकार अपनी मधुर आवाज और लोकगीतों के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगे। उनके गीतों का आनंद लेने के लिए क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

गढ़ कुमु महोत्सव के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और लोककलाओं को मंच प्रदान करने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस महोत्सव में लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम देखने को मिल रही है।

आयोजक टीम ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक संध्या का आनंद लें और महोत्सव की रौनक बढ़ाएं।