बिंदुखत्ता में नकली सोने का कारोबार बेनकाब: गोवर्धन पूजा के दिन पकड़ा गया सुनार गिरोह का सरगना, पुलिस जांच में जुटी
बिंदुखत्ता। गोवर्धन पूजा के दिन बिंदुखत्ता क्षेत्र में नकली सोने के बड़े खेल का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक सुनार को गिरफ्तार किया है, जो तांबे और एल्यूमिनियम को सोने के नाम पर बेच रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कार रोड बाजार में “पहाड़ी वर्मा” नाम से दुकान चलाने वाला आरोपी लंबे समय से इस फर्जीवाड़े में लिप्त था। एक ग्राहक द्वारा खरीदे गए जेवरों की जांच करवाने पर खुलासा हुआ कि जेवरों में केवल 40% सोना, जबकि 40% तांबा और 20% एल्यूमिनियम था।
जैसे ही यह बात सामने आई, पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसकी दुकान को सील कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह पिछले दो दशकों से बिंदुखत्ता क्षेत्र में सक्रिय है और भोलेभाले ग्रामीणों को नकली सोना बेचकर ठगने का काम कर रहा था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ सुनार पहले भी जेवर लेकर फरार हो चुके हैं, जबकि कई के खिलाफ सोना चोरी और ठगी के मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच गहराई से की जा रही है और दोषियों को जल्द ही बेनकाब किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार