बिंदुखत्ता: इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में भीषण आग, 150 से ज्यादा स्कूटी और बैटरियां जलकर राख, करोड़ों का नुकसान,…VIDEO
लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र के गौला रोड स्थित प्रेम ट्रेडर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे शोरूम में रखा माल जलकर राख हो गया। हादसे में करीब 150 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटी और 40 लाख से अधिक की बैटरियां स्वाहा हो गईं। अनुमानित नुकसान एक करोड़ से ऊपर बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब ढाई बजे शोरूम से तेज धमाके जैसी आवाजें आने लगीं। दरअसल, आग लगने के बाद बैटरियां फट रही थीं। आसपास के लोगों ने तुरंत दुकान स्वामी प्रेमनाथ पंडित को सूचना दी और फायर ब्रिगेड को बुलाया। सूचना मिलते ही हल्द्वानी से दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
गनीमत रही कि आगजनी की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन शोरूम पूरी तरह से खाक हो गया। पुलिस और फायर टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। इस अग्निकांड से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार