बिंदुखत्ता: हाट कालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधन समिति का गठन, चुनाव निर्विरोध संपन्न
लालकुआं। बिंदुखत्ता स्थित हाट कालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रबंधन समिति का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में निर्विरोध रूप से संपन्न हो गया। चुनाव प्रक्रिया प्रबंध संचालक एवं खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में आयोजित की गई।
चुनाव अधिकारी के रूप में श्रीमती रश्मि राज खेड़ा, प्रधानाचार्या गांधी इंटर कॉलेज हल्द्वानी तथा पर्यवेक्षक के रूप में श्रीमती गीतिका जोशी, खंड शिक्षा अधिकारी रामगढ़ की उपस्थिति में चुनाव की समस्त औपचारिकताएं पूरी की गईं। दोनों अधिकारियों की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई।
निर्विरोध चुनाव में श्री मोहन चन्द्र कांडपाल को अध्यक्ष, श्री विक्की पाठक को उपाध्यक्ष, श्री राम सिंह पपोला को प्रबंधक, श्री प्रवीण सिंह को उप-प्रबंधक तथा श्री नरेंद्र सिंह कोरंगा को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं समिति सदस्य के रूप में श्रीमती राजेश्वरी उप्रेती, श्रीमती सरिता देवी, श्रीमती खीमा देवी, श्री रामलाल शाह एवं श्री चंचल सिंह निर्वाचित हुए।
चुनाव के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रीय लोगों ने नवनिर्वाचित प्रबंधन समिति को शुभकामनाएं दीं और विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात