हल्दुचौड़ में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य और पत्नी ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर
लालकुआं। निकटवर्ती हल्दुचौड़ के दौलिया प्रगति विहार में सोमवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट और उनकी पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रकाश भट्ट की पत्नी उमा भट्ट (45) को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रकाश भट्ट (50) की हालत नाजुक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर ही जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान उमा भट्ट ने दम तोड़ दिया, जबकि प्रकाश भट्ट जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि प्रकाश भट्ट पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं और हल्दुचौड़ में आईओसी डिपो के सामने उनका एक रेस्टोरेंट है। वे हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति माने जाते हैं। उनकी पत्नी की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो बच्चे—एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जहरीला पदार्थ खाने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार