लालकुआं नगर पंचायत चुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र लोटनी के समर्थन में उतरे पूर्व चेयरमैन, घर-घर जाकर प्रचार किया
लालकुआं। आगामी 23 जनवरी को होने वाले नगर पंचायत चुनाव से पूर्व प्रचार अभियान तेजी के साथ लालकुआं में चल रहा है। नगर पंचायत चुनाव का मुकाबला अब बहुत ही दिलचस्प होता जा रहा है, अध्यक्ष पद पर भाजपा से बगावत कर निर्दलीय ताल ठोकने वाले प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह लोटनी के पक्ष में लालकुआं नगर पंचायत के दो बार अध्यक्ष रहे कैलाश चंद्र पंत समर्थन में आ गए हैं, उनके सुरेंद्र सिंह लोटनी के समर्थन में आ जाने से यह मुकाबला अत्यंत रोचक हो गया है। नगर में फिलहाल त्रिकोणीय संघर्ष होने के आसार नजर आ रहे हैं।
इसी क्रम में आज अपना जनसंपर्क अभियान चला रहे निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह लोटनी के पक्ष में नगर पंचायत के सबसे पहले अध्यक्ष बने कैलाश चंद्र पंत खुलकर समर्थन में आ गए, उन्होंने लोटनी के पक्ष में घर-घर जाकर प्रचार किया, तथा उन्हें विजई बनाने की क्षेत्र वासियों से अपील की।

इस मौके पर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपना वोट दिया तो वह नगर पंचायत क्षेत्र का चौमुखी विकास करने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर में घरेलू गैस की होम डिलीवरी को वास्तविक रूप से घर तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सख्ती से लागू की जाएगी, साथ ही नगर में खाली पड़ी सरकारी जमीनों का उपयोग बस अड्डा सहित अन्य कई विकास कार्यों में किया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह लोटनी एवं उनके समर्थकों ने कई वार्डों में चुनाव प्रचार भी किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!