बिंदुखत्ता: माँ सरस्वती कोचिंग क्लासेस में निःशुल्क नेत्र शिविर, सैकड़ों लोगों की हुई आंखों की जांच
लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र के कालिका मंदिर स्थित माँ सरस्वती कोचिंग क्लासेस में रविवार को एक सराहनीय पहल की गई। कोचिंग संस्थान के शिक्षकों अविनाश कोहली (भौतिक विज्ञान) और कमल पांडे (रसायन विज्ञान) के प्रयासों से ज्योति नेत्रालय द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने किया, इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी श्रीमती संध्या डालाकोटी व समाजसेवी कैलाश चन्द्र डालाकोटी भी मौजूद रहे। शिविर के दौरान न केवल आंखों की जांच और स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां दी गईं, बल्कि उपस्थित अतिथियों ने कोचिंग संस्थान के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।

निःशुल्क नेत्र शिविर में सैकड़ों लोगों की जांच की गई और जरूरतमंदों को परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कदम बताया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद