लालकुआं-बिंदुखत्ता में गैस संकट गहराया: होम डिलीवरी ठप, सिलेंडर के लिए भटक रहे लोग, बढ़ा आक्रोश
लालकुआं। लालकुआं और बिंदुखत्ता क्षेत्र में घरेलू गैस संकट लगातार गहराता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में अब तक होम डिलीवरी शुरू नहीं हो सकी है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले कई दिनों से जारी इस संकट के चलते हजारों परिवारों के चूल्हे ठंडे पड़े हैं। लोग गैस एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन वहां भी पर्याप्त स्टॉक न होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा दिक्कत उन उपभोक्ताओं को हो रही है जो होम डिलीवरी पर निर्भर हैं। बुजुर्ग, महिलाएं और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोग सिलेंडर न मिलने से खासे परेशान हैं। कई लोग मजबूरी में वैकल्पिक साधनों का सहारा लेने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि गैस आपूर्ति की स्थिति को लेकर न तो एजेंसियों की ओर से स्पष्ट जानकारी दी जा रही है और न ही प्रशासन की तरफ से कोई ठोस व्यवस्था दिखाई दे रही है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि लगातार हो रही किल्लत के चलते कालाबाजारी की आशंका भी बढ़ गई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और होम डिलीवरी व्यवस्था को बहाल किया जाए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!