बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
लालकुआं तहसील परिसर में वनाधिकार संगठन बिंदुखत्ता एवं पूर्व सैनिक संगठन बिंदुखत्ता द्वारा चलाई जा रही राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 25 वें दिन शीशम भुजिया ग्राम सभा की भागीदारी रही। धरना प्रदर्शन के संयोजक कुंदन सिंह कोरंगा जी एवं सह संयोजक भवान सिंह कोरंगा जी रहे।
धरना प्रदर्शन में संगठन के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के सम्बोधन के बीच वनाधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट जी की 12 वर्षीय बेटी सोनाली भट्ट ने अपने ज़ेन अल्फ़ा के अंदाज में मात्र 55 सेकंड के सम्बोधन में समस्त बिंदुखत्तावासियों से लेकर शासन प्रशासन तक एक मजबूत एवं महत्वपूर्ण संदेश दे दिया है कि अब हर आयु वर्ग के लोग #FRA2006 के प्रावधानों के अनुसार ही राजस्व ग्राम की अधिसूचना चाहते हैं और इसके लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी तैयार हैं।
धरना प्रदर्शन में वनाधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट, समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर खिलाफ सिंह दानू, कैप्टेन दलबीर सिंह कफोला, कैप्टेन चंचल सिंह कोरंगा, कैप्टेन प्रताप सिंह बिष्ट, कैप्टेन खुशाल सिंह कोश्यारी,संगठन के उपाध्यक्ष भरत सिंह नेगी, दीपक जोशी, सचिव एडवोकेट बलवंत सिंह बिष्ट, रमेश गोस्वामी, दौलत सिंह कोरंगा, लक्ष्मी दत्त तिवारी, भूपाल सिंह मेहता, डिगर सिंह कोरंगा, नरेन्द्र सिंह रौतेला, सुन्दर कोरंगा, शेर सिंह मेहता, फकीर सिंह पवार, महिपाल सिंह पवार, नंदी देवी, डिगरी देवी सहित सैकड़ों ग्रामीणों की भागीदारी रही।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत