बिंदुखत्ता में हर गली में खुली सुनार की दुकान, ग्रामीणों की जमा पूंजी पर मंडरा रहा खतरा!
लालकुआं। क्षेत्र के बिंदुखत्ता में सुनारों की दुकानों की बेतहाशा बढ़ोतरी अब लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है। लगभग हर दस कदम पर एक नई सुनार की दुकान खुली दिखाई देती है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर छोटे से क्षेत्र में इतनी सुनार की दुकानें चल भी कैसे रही हैं? क्या इन दुकानों के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई सुनार बिना रजिस्ट्रेशन और बिना लाइसेंस के काम कर रहे हैं। कई बार भोले-भाले ग्रामीण सोने-चांदी के जेवरात बनवाने या पुराना सोना बेचने के नाम पर इन दुकानों के झांसे में आ जाते हैं और अपनी मेहनत की कमाई गवा बैठते हैं।
हाल ही में बिंदुखत्ता में एक ऐसे ही गिरोह का खुलासा हुआ, जो तांबा और एल्यूमिनियम मिलाकर नकली सोना बेच रहा था। इस घटना के बाद अब पूरे क्षेत्र में सुनारों की दुकानों की वैधता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन को इन दुकानों की सख्त जांच करनी चाहिए ताकि किसी भी तरह की ठगी या अवैध कारोबार को रोका जा सके।
स्थानीय व्यापारियों का भी कहना है कि असली और ईमानदार सुनारों की साख ऐसे फर्जी कारोबारियों की वजह से खराब हो रही है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी ज्वेलरी दुकानों का सत्यापन किया जाए और जो बिना पंजीकरण के काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।1

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार