हल्दूचौड़ में ‘एच.डी. स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी’ का 3 मई को भव्य उद्घाटन,..बच्चों से महिलाओं तक सभी के लिए आधुनिक ट्रेनिंग
लालकुआं। हल्दूचौड़ क्षेत्र के गंगारामपुर में फिटनेस और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘एच.डी. स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी’ का भव्य उद्घाटन 3 मई को किया जाएगा। इस एकेडमी के प्रोपराइटर तिलोचन कब्डवाल हैं, जबकि प्रशिक्षण की जिम्मेदारी कोच सूरज कंडवाल संभालेंगे।
तिलोचन कब्डवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एकेडमी खास तौर पर बच्चों, युवाओं और महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जहां आधुनिक फिटनेस ट्रेनिंग के साथ विभिन्न स्पोर्ट्स गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
बच्चों के लिए यहां ताइक्वांडो, जिम्नास्टिक्स, कैलिस्थेनिक्स, शक्ति प्रशिक्षण, पार्कौर, ट्रिकिंग और योग जैसी गतिविधियां उपलब्ध रहेंगी, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास को मजबूती मिलेगी।
वहीं, पुरुषों के लिए हायरॉक्स ट्रेनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियो, फ्लेक्सिबिलिटी और मोबिलिटी के साथ योग की सुविधाएं दी जाएंगी। महिलाओं के लिए विशेष रूप से योग, जुम्बा, कार्डियो और आत्मरक्षा प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।
एकेडमी का मुख्य उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे उद्घाटन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।


आज का राशिफल (30 अप्रैल 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर (उत्तराखंड): इस जनपद में डीएम का बड़ा फैसला, स्कूल-आंगनबाड़ी को लेकर जारी हुए नए निर्देश