बिंदुखत्ता के हाट कालिका इंटर कॉलेज में 14–15 जनवरी को भव्य उत्तरायणी कौतिक

ख़बर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। क्षेत्र में पहाड़ी संस्कृति और लोक परंपराओं को सहेजने के उद्देश्य से हाट कालिका इंटर कॉलेज, बिंदुखत्ता में 14 एवं 15 जनवरी को भव्य उत्तरायणी कौतिक का आयोजन किया जा रहा है। यह कौतिक अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज

कौतिक आयोजन समिति के अध्यक्ष बलवंत सम्मल ने बताया कि उत्तरायणी कौतिक के माध्यम से पहाड़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक टीमों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम के तहत 14 जनवरी को स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुप्रसिद्ध लोकगायक किशन महिपाल पाल अपनी टीम के साथ लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां देंगे। वहीं 15 जनवरी को आयोजित नाइट स्टार कार्यक्रम में लोकगायक जितेंद्र तोमक्याल, हरिशंकर मेहरा, जगदीश कांडपाल सहित विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कौतिक में पहुंचकर लोकसंस्कृति, लोकसंगीत और पारंपरिक आयोजनों को प्रोत्साहित करने की अपील की है। कौतिक के दौरान दर्शकों को उत्तराखंड की लोककला, संगीत और सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी, जिससे क्षेत्र का सांस्कृतिक माहौल और भी जीवंत हो उठेगा।