भाजपा युवा मोर्चा नैनीताल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट का लालकुआं में भव्य स्वागत
लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जनपद नैनीताल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री चंदन बिष्ट के लालकुआं आगमन पर युवा मोर्चा मंडल लालकुआं की ओर से जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने श्री चंदन बिष्ट को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा जनपद नैनीताल में और अधिक सक्रिय, संगठित और मजबूत बनेगा। कार्यकर्ताओं ने युवाओं को संगठन से जोड़ने, जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
स्वागत कार्यक्रम में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री अरुण जोशी, मंडल महामंत्री श्री बॉबी संभल सहित गोविंद राणा, राज किरण सेतिया, युवराज सिंह खाती, प्रिंस भारद्वाज, अभिषेक सिंह, प्रिंस दानू, तनिष्क कार्की, हिमांशु कुनियाल, अर्जुन सिंह, करन तिवारी, परितोष बिष्ट, अभय बिष्ट, लकी नेगी समेत बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी