लालकुआं: पति से अलग रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,….पुलिस जांच में जुटी
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत किराए के मकान में अकेली रह रही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला पिछले काफी सालों से पति से अलग रह रही थी. पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही महिला के परिजनों को सूचित कर दिया है. पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.
जानकारी के अनुसार, नगर स्थित वार्ड नंबर-1 निवासी ओमकार सोलंकी के मकान में किराये पर रहने वाली 43 वर्षीय शीला देवी पत्नी अजय पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला के मृत होने का तब पता चला जब मकान मालिक का बेटा महिला के कमरे में पहुंच उसको उठाने लगा. महिला नहीं उठी तो कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दी. जबकि महिला को 108 द्वारा एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि महिला की मौत की जांच की जाएगी. महिला के परिजनों को बुलाया गया है. इधर मकान मालिक ओमकार का कहना है कि वह लंबे समय से पति से अलग उसके मकान में किराये पर रह रही थी और मेहनत मजदूरी करके अपना भरण पोषण कर रही थी. फिलहाल कोतवाली पुलिस महिला की मौत की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में बदलेगा मौसम! ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, इन जिलों में बारिश के आसार; जानें 29 अक्टूबर तक का अपडेट
उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर! इतनी तारीख तक करा लें ई-केवाईसी, नहीं तो निरस्त हो सकता है राशन कार्ड
आज का राशिफल (24 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे