हल्द्वानी: जेल के भागने का प्रयास कर रहे तीन कैदी दबोचे
हल्द्वानी। जेल की दीवार से कूदकर भागने का प्रयास कर रहे तीन कैदियों को जेल सुरक्षाकर्मियों ने धर दबोचा। पूरे मामले में जेल प्रशासन तीनों कैदियों को खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की गयी है।
हल्द्वानी जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि बुधवार सुबह 4 बजे के करीब पॉक्सो एक्ट में बंद विचाराधीन तीन कैदी जेल की दीवार पर पाइप के सहारे चढ़कर भागने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान एक कैदी ने दीवार से छलांग लगा दी। जेल के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कैदी को धर दबोचा। तीनों कैदियों को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ कर जेल अधीक्षक के हवाले किया।
बताया जा रहा है कि भागने वाले तीनों कैदी पॉक्सो एक्ट में बंद हैं. इन कैदियों में एक मध्य प्रदेश, एक उत्तर प्रदेश के बहेड़ी, जबकि एक उत्तराखंड के नानकमत्ता का रहने वाला है। जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि तीनों के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर देने की कार्रवाई की गयी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार