हल्द्वानी: 15 मार्च को नैनीताल जिले में होली (छलड़ी) पर अवकाश, परीक्षार्थियों को मिलेगी विशेष सुविधा
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में होली (छलड़ी) का त्यौहार 15 मार्च 2025 (शनिवार) को मनाया जाएगा। इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी ने मैनुअल गवर्नमेंट आर्ड्स के पैरा-147 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों (बैंक और कोषागार/उपकोषागार को छोड़कर) में 15 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने बताया कि ऐसे विद्यालयों और संस्थानों में 15 मार्च का अवकाश लागू नहीं होगा, जहां सीबीएसई या किसी अन्य विभाग/आयोग की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन के लिए संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!