लालकुआं: यहां अनियंत्रित ट्रक ने कई बाइकों व कारों को मारी जोरदार टक्कर
लालकुआं। नगर के तहसील गेट पर साप्ताहिक हाट बाजार के सामने अनियंत्रित ट्रक ने तीन कार समेत आधा दर्जन बाइक व दो आटो को रौद दिया। जिसके बाद एक कार दुकान के अंदर घुस गई। इस दौरान वहा पर अफरा तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या UP25CT-3575 जोकि हल्द्वानी से लालकुआं की तरफ को आ रहा था की तभी लालकुआं ओवर ब्रिज के ऊपर से गुजर रहा ट्रक का ब्रेक फेल हो गया जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया, सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को अपने चपेट में ले लिया। जिसमे कई बाइक और कारें क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं उक्त ट्रक ने एक ऑटो को भी टक्कर मारी। जिसमे बहेड़ी निवासी ताहिर बेग घायल हो गए। पास में साप्ताहिक हाट बाजार लगा हुआ था। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई।

दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थित बन गई। सूचना पर बरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक हरेंद्र नेगी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जाम खुलवाकर चालक पीलीभीत निवासी चालक फिरोज खान को हिरासत में ले लिया है। जबकि ट्रक को कब्जे में ले लिया है।


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात