नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; मतपत्र वीडियो और CCTV फुटेज कल देखे जाएंगे
नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में बुधवार को अहम सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता ने कोर्ट के समक्ष मतपत्र का वीडियो टेम्परिंग दिखाया। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जी. नरेंद्र और जस्टिस सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने कहा कि यह वीडियो और CCTV फुटेज कल यानी गुरुवार सुबह 11 बजे नैनीताल जिलाधिकारी कार्यालय में देखे जाएंगे।
कोर्ट ने आदेश दिया है कि ट्रेजरी के लॉकर में सुरक्षित CCTV फुटेज और वीडियोग्राफी को जिलाधिकारी की निगरानी में दिखाने की व्यवस्था की जाए।
9 लोग होंगे मौजूद
खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि फुटेज देखने के दौरान कुल 9 लोग मौजूद रहेंगे। इनमें याचिकाकर्ता पक्ष के 3 अधिवक्ता, राज्य सरकार और चुनाव आयोग के अधिवक्ता, दोनों प्रत्याशी और उनके अधिवक्ता शामिल होंगे।
भीड़ रोकने की जिम्मेदारी पुलिस पर
इसके अलावा, नैनीताल एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र को जिलाधिकारी कार्यालय के आसपास भीड़ रोकने की जिम्मेदारी दी गई है।
हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव अब और पेचीदा हो गया है। सभी की नजरें कल सुबह 11 बजे होने वाली सुनवाई और CCTV फुटेज पर टिकी रहेंगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!