बिंदुखत्ता में ‘हिमालयन एकेडमी’ का शुभारंभ, क्षेत्र की पहली डिजिटल कोचिंग; विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया उद्घाटन
लालकुआं/बिंदुखत्ता। इंद्रानगर द्वितीय कार रोड, बिंदुखत्ता में ‘हिमालयन एकेडमी’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह संस्थान मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत संचालित है, जहां विद्यार्थियों को रियायती दरों पर अत्याधुनिक डिजिटल कक्षाओं में शिक्षा दी जाएगी।

एकेडमी का उद्घाटन लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा समय की आवश्यकता है और ऐसे संस्थान ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के छात्रों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं और बोर्ड कक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर देंगे। उन्होंने एकेडमी की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
हिमालयन एकेडमी क्षेत्र की पहली डिजिटल कोचिंग के रूप में शुरू की गई है, जहां कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर आधारित शिक्षण और आधुनिक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
संस्थान की संचालिका नेहा आर्या ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से पुस्तकालय के माध्यम से विद्यार्थियों को सहयोग देती आ रही हैं। नए परिसर में भी पुस्तकों और अध्ययन सामग्री की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि ‘देवभूमि कोचिंग’ के साथ-साथ हिमालयन एकेडमी के जरिए भी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना उनका लक्ष्य है।
स्थानीय अभिभावकों और छात्रों ने क्षेत्र में डिजिटल शिक्षा सुविधा शुरू होने पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि अब बेहतर शैक्षणिक संसाधनों के लिए दूर शहरों की ओर रुख नहीं करना

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना