हल्दूचौड़ में भीषण सड़क हादसा: बाइक और डंपर में जबरदस्त टक्कर, दो युवक गंभीर घायल
लालकुआं। हल्दूचौड़ क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एवरग्रीन स्कूल के सामने वाले कट पर तेज रफ्तार बाइक और डंपर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बीएमडब्ल्यू कंपनी की स्पोर्ट्स बाइक पर सवार दोनों युवक हल्दूचौड़ से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे डंपर से उनकी भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरातफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों की हालत गंभीर थी, हालांकि अब वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच में जुटी हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!