लालकुआं में भीषण सड़क हादसा: कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में मां-बेटी गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। रविवार की शाम लालकुआं में नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वन विकास निगम डिपो संख्या चार के सामने एक कार और 18 टायरा ट्रक की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को पहले सीएचसी हल्दुचौड़ और फिर हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसे में हल्द्वानी निवासी रवि जोशी (50 वर्ष), उनकी पत्नी किरण जोशी (42 वर्ष) और बेटी आज्ञा जोशी (13 वर्ष) सवार थे। जैसे ही कार वन विकास निगम के डिपो के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार 18 टायरा ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। मां-बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना पर लालकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया गया, जिससे कुछ समय बाद यातायात सामान्य हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से स्पीड नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
Ad Ad Ad Ad