कामरेड राजा बहुगुणा को अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोगों ने दी अंतिम विदाई
- कामरेड राजा बहुगुणा को सैकड़ों लोगों ने अंतिम विदाई दी!
- कामरेड राजा बहुगुणा को लाल सलाम, कामरेड राजा बहुगुणा अमर रहें, कामरेड राजा बहुगुणा के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे के नारों के साथ निकली अंतिम यात्रा!
- बिंदुखत्ता पार्टी ऑफिस से विद्युत शव दाह गृह रानीबाग तक गई अंतिम यात्रा
लालकुआं। भाकपा माले के केंद्रीय कंट्रोल कमीशन के चेयरमैन कामरेड राजा बहुगुणा को पार्टी कार्यालय बिंदुखत्ता में सैकड़ों लोगों ने क्रांतिकारी नारों के साथ अंतिम विदाई दी। पार्टी कार्यालय से कामरेड राजा बहुगुणा को लाल सलाम, कामरेड राजा बहुगुणा अमर रहें, कामरेड राजा बहुगुणा के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे के नारों के साथ अंतिम यात्रा पूरे कार रोड बाजार में निकली। इससे पहले पार्टी कार्यालय के सम्मुख कामरेड राजा बहुगुणा के जीवन के बारे में और राजनीतिक सामाजिक जीवन में उनके योगदान, आंदोलनो में भागीदारी और सामाजिक बदलाव की लड़ाई में उनकी नेतृत्वकारी भूमिका के बारे में संक्षिप्त चर्चा की गई। इसके बाद कामरेड राजा बहुगुणा की याद में एक मिनट का मौन रखा गया। बिंदुखत्ता पार्टी ऑफिस से इंकलाबी विदाई के बाद वहां से अंतिम यात्रा विद्युत शव दाह गृह रानीबाग तक गई। वहां मौजूद तमाम लोगों ने अपने प्रिय नेता को क्रांतिकारी सलाम करते हुए अलविदा कहा।

भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य संजय शर्मा, राजेन्द्र प्रथोली, राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी, एआईपीएफ के संयोजक गिरिजा पाठक, बहादुर सिंह जंगी, उपपा अध्यक्ष पी सी तिवारी, महासचिव प्रभात ध्यानी, महिला मंच संयोजक कमला पंत, शिक्षाविद नंद नंदन पाण्डे, जन संस्कृति मंच (जसम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जहूर आलम, इतिहासकार शेखर पाठक, पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल, अशोक डालाकोटी, ऐपवा नेता विद्या रजवार, जन संस्कृति मंच के संजय जोशी, समाजवादी लोक मंच के मुनीश कुमार, ऐक्टू के प्रदेश महामंत्री के के बोरा, किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, प्रो गिरिजा पांडे, विनोद पांडेय, डॉ कैलाश पाण्डेय, शिक्षक नेता नवेंदु मठपाल, विवेक पांडे, कन्नू जोशी, नमिता पाठक, साहित्यकार अशोक पांडे, प्रो उमा भट्ट, एडवोकेट कैलाश जोशी, संजय बघरवाल, दिनेश उपाध्याय, गिरधर बम, मोहन मटियाली, चन्दन, महेश, भगवती पंत, रोबिन, एडवोकेट त्रिभुवन फर्तयाल, माले नेता गोविंद कफलिया, अतुल सती, आशा यूनियन नेता कमला कुंजवाल, रीता कश्यप, सीपीएम के मासूफ अली, जगीर सिंह, राजेन्द्र सिंह राजा, जगदेव सिंह, मदन मोहन चमोली, आइसा प्रदेश अध्यक्ष अंकित उछोली, भाकपा माले के उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी सदस्य अफरोज आलम, ललित मटियाली, विमला रौथाण, भुवन जोशी, किशन बघरी, विजय, ललित जोशी,रुदल प्रसाद, विपिन शुक्ला, आशुतोष उपाध्याय, अमनदीप कौर, बची सिंह बिष्ट, चन्द्रशेखर जोशी, आनंद सिंह सिजवाली, कुन्दन सिंह मेहता, पुष्कर, गोविंद जीना, नैन सिंह कोरंगा, वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रौतेला, ओ पी पांडे, चन्द्रशेखर जोशी, चन्द्रशेखर भट्ट, यतीश पंत, प्रकाश फुलोरिया, अनीता अन्ना, देवेन्द्र रौतेला, अनिल रजवार, पुष्कर दुबड़िया, गोविंद जीना, श्याम सिंह रावत, भूपति रंजन, सुनील यादव, विकास अधिकारी, बसंती पाठक, प्रदीप पांडे, रूपेश कुमार, सुरेंद्र रावत, शिवदेव सिंह, बिंदु गुप्ता, हेमंत खाती, स्वरुप सिंह दानू, गुरविंदर गिल, कमल जोशी, हरीश भंडारी, सुचारू बाला, ज्ञानी सुरेन सिंह, अमनदीप कौर, किशोरी लाल, यतीन काला, दीपक टम्टा, धर्मेन्द्र, नरेश, वीरभद्र सिंह भंडारी, पुष्कर दानू, गुरदयाल मेहरा, जगदीश बोरा, पूर्व सैनिक एन डी जोशी आदि समेत सैकड़ों की संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल रहे इसके अतिरिक्त परिवार से कामरेड राजा बहुगुणा की पत्नी रेखा, भाई राजीव बहुगुणा, पुत्री संयुक्ता और अन्य परिजन मौजूद रहे।


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात