नैनीताल (बड़ी खबर): 2010 के बाद विवाह किया है तो जरूर पढ़ें ये खबर, जिले भर में पंजीकरण के लिए इस दिन से लगेंगे कैंप…!

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर जिला प्रशासन नैनीताल द्वारा समान नागरिक संहिता (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक जिले भर में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

यह शिविर उन सभी नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी हैं, जिनका विवाह 26 मार्च 2010 के बाद हुआ है। उन्हें UCC लागू होने की तिथि 27 जनवरी 2025 से आगामी 6 माह की अवधि के भीतर अनिवार्य रूप से विवाह पंजीकरण कराना होगा। इसी उद्देश्य से जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले में समन्वित रूप से यह शिविर अभियान संचालित किया जा रहा है।

इन शिविरों का आयोजन जिला कार्यालय नैनीताल, नगर निगम हल्द्वानी, उपजिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर, धारी, श्री कैंची धाम, कालाढूंगी, विकास भवन भीमताल सहित सभी खंड विकास कार्यालयों में किया जाएगा। यहां शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, आम नागरिक तथा जन सेवा केंद्र संचालकों की सहायता से सरल और सुगम रूप से विवाह पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन

जिला प्रशासन ने बताया कि यह पहल प्रशासनिक पारदर्शिता को सुदृढ़ करेगी और नागरिकों के वैवाहिक अधिकारों को कानूनी सुरक्षा भी प्रदान करेगी।

जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी शिविर स्थल पर तय तिथियों में उपस्थित होकर इस विशेष सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। किसी भी तकनीकी या पंजीकरण संबंधी समस्या के समाधान के लिए संदीप शर्मा, स्टेट हेड, CSC-SPV (मोबाइल: 9816169336) से संपर्क किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad