बिंदुखत्ता में धड़ल्ले से बिक रही अवैध अंग्रेजी शराब, पुलिस ने कच्ची शराब बेचने वाले को पकड़ा — सवालों के घेरे में तस्करी पर रोकथाम के दावे
लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब की खुलेआम बिक्री ने स्थानीय लोगों और पुलिस की कार्रवाई पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में जहां घर-घर अंग्रेजी शराब की तस्करी और बिक्री का सिलसिला जारी है, वहीं पुलिस ने एक बार फिर केवल कच्ची शराब बेचने वाले एक तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली लालकुआं पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमराम पुत्र माधो राम निवासी तिवारी नगर प्रथम, बिंदुखत्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी घर-घर जाकर कच्ची शराब बेचने का काम करता था। पुलिस ने मौके से 66 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की।
इस कार्रवाई का नेतृत्व वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट ने किया। गिरफ्तारी टीम में हेड कांस्टेबल पूरन सिंह, कांस्टेबल तरुण मेहता और कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।
स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि “हर बार कच्ची शराब बेचने वालों पर तो कार्रवाई होती है, लेकिन अंग्रेजी शराब की अवैध बिक्री करने वाले बड़े तस्करों पर क्यों नहीं?”
लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई जगहों पर खुलेआम अवैध अंग्रेजी शराब बेची जा रही है, जिससे युवा वर्ग तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहा है।
अब देखना होगा कि पुलिस सिर्फ छोटे विक्रेताओं पर कार्रवाई करती है या अवैध अंग्रेजी शराब के इस नेटवर्क पर भी बड़ी कार्यवाही होती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार