गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना: आज इन क्षेत्रों में होगी होम डिलीवरी, सिर्फ इन बुकिंग वालों को मिलेगा सिलेंडर
लालकुआं। सुरूचि इंडेन गैस सर्विस ने 07 अप्रैल 2026 के लिए एलपीजी गैस वितरण का रोस्टर जारी कर दिया है। इसके तहत चयनित क्षेत्रों में होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर पहुंचाए जाएंगे।
जारी रोस्टर के अनुसार आज 25 एकड़ कॉलोनी (वार्ड नंबर 05), हरिपुर बच्ची, हरिपुर लच्छी, धनपुर, राधाबंगर, सिंघल फार्म, देवरामपुर, परमा, जयराम, तुलारामपुर, दुर्गापालपुर मोतीराम, पेशकारपुर और हल्दुचौड़ जग्गी क्षेत्रों में गैस वितरण किया जाएगा।
एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि 01 अप्रैल 2026 तक बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को ही सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
साथ ही बताया गया है कि 06 अप्रैल को बॉटलिंग प्लांट से वाहन उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण पूर्व निर्धारित क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे होम डिलीवरी के दौरान सहयोग करें और निर्धारित रोस्टर के अनुसार ही गैस प्राप्त करें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!