नैनीताल जिले में 4 नवंबर को इन क्षेत्रों में बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम ने दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 4 नवंबर को प्रस्तावित नैनीताल दौरे को देखते हुए जिले में प्रशासन ने विशेष व्यवस्था लागू की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनज़र नैनीताल नगर क्षेत्र और भवाली नगर पालिका क्षेत्र के सभी शासकीय विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र 4 नवंबर को बंद रहेंगे।

वहीं, हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के काठगोदाम से आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी तक आने-जाने वाले मार्ग से जुड़े विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र उक्त दिन दोपहर 1:00 बजे तक खुले रहेंगे, उसके बाद बंद कर दिए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि 3 नवंबर को सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होंगे।
उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि वे इस आदेश की जानकारी सभी संबंधित संस्थानों तक शीघ्र पहुंचाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।