लालकुआं: बिंदुखत्ता में 15 करोड़ की विद्युत योजनाओं का शुभारंभ, 14 साल बाद विकास कार्यों को मिली रफ्तार
लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र में लंबे समय से ठप पड़े विद्युतीकरण कार्यों को आखिरकार नई गति मिल गई है। वर्ष 2012 से रुके विकास कार्यों के बाद अब करीब 15 करोड़ रुपये की विद्युत योजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया गया है, जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जगी है।
शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने योजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के शुरू होने से बिंदुखत्ता क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों ने भी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिल सके।
कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एस.के. गुप्ता, उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद समेत कई जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि अब क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा और विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!