लालकुआं: गौला नदी में अवैध खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली जब्त
लालकुआं। गौला नदी में जेसीबी डालकर अवैध खनन करने की कोशिश कर रहे खनन माफियाओं के इरादों पर वन विभाग ने पानी फेर दिया। मौके पर पहुंची टीम ने एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया, हालांकि खनन तस्कर भागने में सफल रहे। वन विभाग उनकी तलाश में जुटा है।
डॉली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवीन पवार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद शांतिपुरी के नया प्लॉट राजस्व पट्टा से सटे गौला नदी आरक्षित वन क्षेत्र में छापा मारा गया। मौके पर एक बिना नंबर की जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्राली (संख्या यूके 06सीबी-6371 एवं यूके 06सीए-6630) को अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया। जब्त किए गए वाहनों को डॉली रेंज लालकुआं वन परिसर में सुरक्षित खड़ा कर अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। वन विभाग ने चेतावनी दी है कि वन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
छापामार टीम में वन क्षेत्राधिकारी नवीन सिंह पवार, वन दरोगा राजकुमार, ललित पालीवाल, वन आरक्षी रिहान अली, रोशन बहादुर, प्रकाश सिंह पंकज, सोनू कार्की एवं वाहन चालक शाहिद वेग आदि शामिल रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!