बिंदुखत्ता में झांझर कला समिति के कार्यालय का हुआ शुभारंभ
लालकुआं(बिंदुखत्ता)। काररोड क्षेत्र में झांझर सांस्कृतिक कला समिति के कार्यालय का आज विधिवत उद्घाटन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से पहुंचे शशि रावत ने रिबन काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया!
झांझर सांस्कृतिक कला समिति के अध्यक्ष जीवन पांडे ने कहा कि उनका हमेशा से पहाड़ की संस्कृति को बचाने का प्रयास रहा है!अपनी समिति के माध्यम से आगे भी पहाड़ की संस्कृति को बचाने के लिए उनकी टीम कार्य करती रहेगी!

वहीं मुख्य रूप से पहुंचे शशि रावत ने कहा कि आजकल का युवा अपनी कुमाऊं की भाषा को भूलता जा रहा है! हम सभी को अपनी भाषा को बचाने के लिए कार्य करना चाहिए!आज का युवा अपनी भाषा को बोलने में शर्मा रहा है उन्हें युवाओं से अपनी भाषा को अपने जीवन शैली में लाने का आग्रह भी किया।
कार्यक्रम में हरीश आर्य, कृष्ण कुमार, दीप जोशी, नंदन आर्य, कैलाश चंद जोशी एवं पत्रकार धर्मेंद्र आर्य सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल पारंपरिक लोकगीतों और उत्साह से भरा रहा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार