लालकुआं: क्षेत्र में अराजकता फैला रहे लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के उपसचिव पर लगा गुंडा एक्ट, पुलिस ने किया जिला बदर
लालकुआं। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अराजकता फैलाने वाले गुंडा तत्वो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। जिस क्रम में श्री हरबन्स सिंह पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के मार्गदर्शन और श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआ के पर्यवेक्षण में श्री डी०आर०वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अराजकता फैलाने वाले गुंडा तत्वों के विरूद्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये दिनांक 14.10.2023 को न्यायालय माननीय जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेश के अनुपालन में देवेंद्र नैनवाल पुत्र लक्ष्मण सिंह नैनवाल निवासी कार रोड राजीव नगर बिंदुखत्ता कोतवाली लालकुआं जनपद नैनीताल एवं लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय के उप सचिव को कड़ी हिदायत देकर जनपद नैनीताल की सीमा से बाहर कर जिला बदर की कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम
1-उप निरीक्षक गौरव जोशी (चौकी प्रभारी बिन्दूखत्ता)।
2-आरक्षी दयाल नाथ ।
3-आरक्षी वीरेंद्र रौतेला ।
4-आरक्षी अशोक कंबोज।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!