लालकुआं: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की नगर इकाई का गठन, शैलेन्द्र सिंह अध्यक्ष व सचिन गुप्ता बने महामन्त्री
लालकुआं। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की लालकुआं नगर इकाई का गठन किया गया है। जिसमें पत्रकार शैलेंद्र कुमार सिंह को नगर अध्यक्ष एवं सचिन गुप्ता को नगर महामंत्री मनोनीत किया गया है।
बताते चलें कि एनयूजे (आई) प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवाड़ा के दिशा निर्देश पर कुमाऊं मंडल से लेकर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। साथ ही नगर इकाइयों का भी गठन किया गया है। जिसके तहत लालकुआं नगर इकाई की जिम्मेदारी बतौर अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह और महामंत्री सचिन गुप्ता को सौंपी गई है। अब इनके द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) का शैलेंद्र कुमार सिंह को अध्यक्ष एवं सचिन गुप्ता को महामंत्री मनोनीत होने पर क्षेत्र के तमाम पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इधर नव मनोनीत अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह एवं सचिन गुप्ता ने बताया है कि जल्द ही जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में लालकुआं नगर इकाई का विस्तार किया जाएगा साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए दिन रात मेहनत भी की जाएगी। दोनों ने अध्यक्ष एवं महामंत्री मनोनीत होने पर एनयूजे (आई) के शीर्ष पदाधिकारियों को धन्यवाद प्रेषित किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!