लालकुआं: नैनीताल दुग्ध संघ के जीएम निर्भय नारायण सिंह को हटाया, आदेश किए जारी
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह को पद से हटा दिया है. निर्भय नारायण सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की कुमाऊं कमिश्नर की जांच में पुष्टि होने व विभागीय जांच में भी कमिश्नर की जांच रिपोर्ट सही पाये जाने के बाद यूसीडीएफ के प्रबंध निदेशक ने हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
दरसल, नैनीताल दुग्ध संघ में लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायते मिलने के चलते एक शिकायतकर्ता द्वारा नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह पर कई आरोप लगाते हुए कुमाऊं कमिश्नर से शिकायत की थी। जिन शिकायतों की जांच के बाद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अपनी जांच रिपोर्ट में शिकायत को सही ठहराते हुए अपनी जांच रिपोर्ट शासन को भेजी थी। जिस जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने निदेशक डेरी विकास विभाग को जीएम निर्भय नारायण के विरुद्ध विभागीय जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए।

विभागीय जांच में भी आप की पुष्टि होने के बाद निर्देशक डेयरी विकास विभाग के निदेशक ने प्रबंध निदेशक यूसीडीएफ को कार्रवाई के निर्देश जारी किए । जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए यूसीडीएफ के प्रबंध निदेशक जयदीप आरोरा ने नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह को नैनीताल दुख संघ के जीएम पद से हटा दिया है।
वर्तमान में आदर्श आचार संहिता लागू होने के चलते उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन मैं कार्यरत पीएंडआई अधिकारी डा. पीएस नागपाल को अग्रिम आदेश तक नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इधर विगत लंबे समय से नैनीताल दुग्ध संघ में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतों पर आज हूई कार्यवाही का क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया है।


उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात
आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित