लालकुआं: यहां वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुमटी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर जयराम हल्दुचौड़ निवासी गिरीश चंद पलिया पुत्र तुलाराम पलड़िया उम्र 38 वर्ष सोयाबीन फैक्ट्री में ड्यूटी कर साइकिल से घर को वापस आ रहे थे। गुमटी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिस पर हल्दुचौड़ चौकी में तैनात कांस्टेबल प्रदीप पिलखावल अपनी कार द्वारा उन्हें हल्द्वानी चिकित्सालय में ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया, गिरीश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, मृतक की दो बेटियां हैं, घटना के बाद मृतक की पत्नी मंजू पलड़िया का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं, गिरीश की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार