लालकुआं: यहां रेलवे क्राॅसिंग पर बनेगा पहला अंडरपास, पीएम मोदी वर्चुअल के माध्यम से करेंगे शिलान्यास

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के घोड़ानाला रेलवे क्राॅसिंग पर बिंदुखत्ता को लालकुआं स्थित नेशनल हाईवे से जोड़ने वाला पहला अंडरपास बनेगा। इसके लिए रेलवे ने तैयारी भी कर ली है। इसके बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (भोजीपुरा) एपी सिंह ने बताया कि ढाई करोड़ की लागत से बनने वाले इस अंडरपास प्रोजेक्ट की लंबाई हाईवे की ओर 70 मीटर और गांव की ओर 90 मीटर, चौड़ाई 18 फीट और ऊंचाई 13 फीट होगी। इस योजना को 30 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके निर्माण में किसी भी विभाग को कोई अड़चन ना हो इसके लिए राजस्व समेत अन्य विभागों के साथ बैठक भी हो चुकी है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार 26 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी देश में विभिन्न जगहों पर बनने वाले अंडरपास निर्माण कार्य का शिलान्यास वर्चुअल करेंगे। इसी में लालकुआं में बनने वाले अंडरपास का भी शिलान्यास होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत

ट्रेन के आवागमन के समय रेलवे क्राॅसिंग बंद होने पर लोगों को इंतजार करना पड़ता है। अंडरपास बनने से लोग बिना रुके लालकुआं, बिंदुखत्ता के लिए आवागमन कर सकेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, भविष्य में इसी तरह के और अंडरपास बनाए जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के सहायक सामग्री प्रबंधक जीपी श्रीवास्तव कहते हैं कि अंडरपास बनने से लोगों को सुविधा होगी।
बताया कि शिलान्यास के मौके पर लालकुआँ विधायक मोहन सिंह बिष्ट कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति जनता को संबोधित करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad