लालकुआं: लोगों को झांसे में लेकर नगदी एंव जेवरातों की धोखाधड़ी के मामले में इस सुनार को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लालकुआं। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे एक सर्राफा व्यापारी सहित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रहीं हैं।
बताते चले कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के आदेशानुसार जनपद में वांछित / वारंटियों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र के कुशल मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में वांछित चल रहे लालकुआं वार्ड नम्बर 6 निवासी सर्राफा व्यापारी पवन रस्तोगी पुत्र स्व प्रेम रस्तोगी को उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिन्दुखत्ता के ग्रामीणों ने लाखों रुपये की नगदी व जेवरातों की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।जिसकी विवेचना लालकुआं पुलिस द्वारा की गई थी। जब से उक्त मामले में यह वांछित चल रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी सर्राफा व्यापारी पवन रस्तोगी को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा पुलिस लम्बे समय से वांछित चल रहे हैं जवाहर नगर वार्ड नम्बर तीन निवासी आरोपी शोयब खान पुत्र मुशर्रफ खान सहित उत्तर प्रदेश के जिला मिर्जापुर निवासी नवीन श्रीवास्तव पुत्र बृजमोहन को मोबाइल लोकेशन के आधार पर कर्नाटक के बंगलौर से गिरफ्तार किया है वही कोतवाली पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रहीं हैं।
इधर पुलिस टीम में हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज गौरव जोशी, अ.उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र भट्ट, उपनिरीक्षक प्रेम बल्लभ जोशी,कांस्टेबल राहुल कुमार, गुरमेज सिंह, अनिल कुमार, महिला उपनिरीक्षक वंदना चौहान मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!