लालकुआं: यहां स्कूटी से घर जा रही छात्राएं सड़क दुर्घटना में घायल, एक की हालत गंभीर
लालकुआं। जीआईसी लालकुआं में आयोजित खेल महाकुंभ में प्रतिभाग कर वापस लौट रही छात्राओं की स्कूटी बिंदुखत्ता क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके चलते तीनों छात्राएं जख्मी हो गई, जिसमें एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, लालकुआं राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित खेल महाकुंभ में प्रतिभाग कर बिंदुखत्ता को स्कूटी द्वारा लौट रही खुरिया खत्ता नंबर 12 की तीन छात्राएं सपना धामी, खुशी बिष्ट और नेहा बिष्ट जो कि कक्षा 11 की छात्राएं हैं, जैसे ही खुरियाखत्ता की ओर को जा रही थी, रास्ते में सामने से आ रही मोटरसाइकिल सवारों द्वारा झोंक मार देने के चलते उनकी स्कूटी स्लिप होकर सड़क में गिर पड़ी, तथा तीनों छात्राएं सड़क में गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गई, जिनमें एक छात्रा बेहोश हो गई, बाकी दो को गंभीर चोट आ गई, स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी तीनों छात्रात्रों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में पहुंचे, जहां चिकित्साधिकारी डॉ प्रेमलता शर्मा द्वारा तीनों का उपचार शुरू कर दिया गया है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्साधिकारी डॉ प्रेमलता शर्मा का कहना है कि खेल महाकुंभ से वापस घर को लौट रही तीनों छात्राएं राजकीय इंटर कॉलेज खुरिया खत्ता की छात्राएं हैं, जो कि 11वीं में पढ़ती है, तथा खेल महाकुंभ में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आई थी, उन्होंने कहा कि तीनों छात्रात्रों की हालत में अब सुधार है, बेहोश छात्रा अब होश में आ चुकी है, समाचार लिखे जाने तक तीनों का उपचार जारी था।


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात