लालकुआं : आज देर शाम तक घर पहुंचेगा वीर सैनिक धर्मेन्द्र गंगवार का पार्थिव शरीर
लालकुआं। भारतीय सेना में जेसीओ पद पर सेवारत लालकुआं के धर्मेंद्र गंगवार का पार्थिव शरीर आज सोमवार को एंबुलेंस के माध्यम से लाया जा रहा है, सोमवार प्रातः 10:30 बजे भारतीय सेना के चंडीगढ़ स्थित एयरपोर्ट से लालकुआं के लिए एंबुलेंस रवाना हो चुकी हैं।
जानकारी के अनुसार उनका पार्थिव शरीर लेह से चंडीगढ़ एयरपोर्ट प्रातः 9:30 पहुंचा और 1 घंटे तक चंडीगढ़ में सैन्य विदाई और सलामी के बाद उनके पार्थिव शरीर को एंबुलेंस के माध्यम से प्रातः 10:30 लालकुआं को रवाना कर दिया गया। जो देर शाम तक पहुंचने की संभावना है। लेह में तैनात वीर सैनिक धर्मेंद्र गंगवार के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बीती 27 अगस्त को सेना द्वारा हृदय गति रुकने से धर्मेंद्र के निधन की सूचना उनके लालकुआं वार्ड नंबर 2 निवासी परिजनों को दी गई थी। यदि शाम 5 बजे से पूर्व शव लालकुआं पहुंच गया तो आज अंतिम संस्कार करने की स्थिति बन सकती है, यदि 6 बजे बाद तो पहुंचा तो फिर कल सुबह ही नगर के मुक्तिधाम श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार