लालकुआं: कोतवाली पुलिस ने अब बिंदुखत्ता के इस युवक पर लगाया गुंडा एक्ट,…..किया जिला बदर
लालकुआं। कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में अराजकता फैला रहे युवक को गुंडा एक्ट में निरुद्ध करते हुए उसे जनपद नैनीताल की सीमा से बाहर कर जिला बदर की कार्रवाई की गई।
न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेशानुसार लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा, बिंदुखत्ता पुलिस चौकी प्रभारी गौरव जोशी तथा महिला उपनिरीक्षा रजनी आर्या द्वारा धारा 13 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम के अन्तर्गत पंकज सिंह उर्फ शक्तिमान पुत्र मान सिंह निवासी इन्द्रानगर ट्राली लाईन बिंदुखत्ता लालकुआं को जिला बदर कर जिले की सीमा से बाहर कर दिया।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अराजकता का माहौल जो भी बनायेगा, उसके खिलाफ पुलिस सख्त कदम उठाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (19 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!