लालकुआं: बिंदुखत्ता में देर रात ड्यूटी से लौट रहे ग्रामीण पर जंगली हाथी ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के संजय नगर प्रथम में देर रात हाथी ने हमला कर ग्रामीण को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे आनन-फानन में आसपास के ग्रामीणों के द्वारा घायल को अस्पताल पहुंचाया है। वही इस घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात बिंदुखत्ता के संजय नगर 2 निवासी केदार पाठक अपनी साइकिल से रोजाना की भांति लालकुआं पेपर मिल में ड्यूटी कर लगभग 10:15 बजे अपने घर को वापस लौट रहे थे, कि अचानक भुवन की दुकान से थोड़ा आगे संजय नगर प्रथम में जंगली हाथी ने उनके ऊपर हमला कर दिया। जंगली हाथी द्वारा अचानक किए गए हमले में केदार पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी के साईं अस्पताल में ले जाया गया है। उक्त घटना से क्षेत्र के आसपास हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं, वन क्षेत्राधिकारी गौला रेंज चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि बिंदुखत्ता निवासी ग्रामीण पर हाथी के हमले की सूचना उन्हें मिली है, सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत मौके पर अपनी टीम को भेज दिया है और उन्होंने बताया की वह घायल का हाल जानने के लिए स्वयं हल्द्वानी जा रहे हैं। उन्होंने बताया क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है तथा ग्रामीणों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad