लालकुआं: मुकेश सिंह बोरा की नैनीताल दुग्ध संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना तय

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष पद पर चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि में अंतिम समय तक मुकेश सिंह बोरा द्वारा इकलौता नामांकन किए जाने से निर्विरोध चुना जाना लगभग लगभग तय हो गया है।

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष पद चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि में आज मुकेश सिंह बोरा का एकमात्र नामांकन होने पर उनका नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का अध्यक्ष चुना जाना लगभग सुनिश्चित हो गया है आपको बता दें कि दुग्ध संघ के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि सभी संचालक मंडल के नौ सदस्यों के साथ ही अध्यक्ष पद पर भी सिर्फ एक एक ही नामांकन पाए गए हैं। नामांकन से पूर्व मुकेश सिंह बोरा ने ढोल नगाड़ों के साथ लालकुआं में जुलूस निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यह परीक्षा की निरस्त, देखें अपडेट…

इस अवसर पर अध्यक्ष पर उम्मीदवार के रूप में इकलौता नामांकन पत्र दाखिल करने वाले मुकेश सिंह बोरा ने कहा कि दुग्ध संघ का अध्यक्ष चुने जाने के बाद उत्पादकों एवं दुग्ध संघ के हित ही हमारी प्राथमिकता रहेगी उन्होंने दुग्ध उत्पादकों संचालक मंडल का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें आज का राशिफल

वहीं मुख्य चुनाव अधिकारी डीसी जोशी ने कहा की सभी नौ संचालक मंडलों के पद पर एक-एक नामांकन तथा अध्यक्ष पद पर एक नामांकन ही प्राप्त हुआ है उन्होंने कहा कि चुनाव के संबंध में 29 फरवरी को न्यायालय का निर्णय आने के बाद ही परिणाम की घोषणा जाएगी।

इस अवसर पर उनके साथ समर्थक जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख आशा देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, निवर्तमान मेयर हल्द्वानी जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन चंद दुमका, दीपक जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष बॉबी संभल, पूर्व प्रधान इंद्र सिंह बिष्ट, हेमंत नरूला, रमेश कुनियाल, नवीन पपोला, भाजपा बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत, संजय अरोड़ा, मीना रावत, राजकुमार सेतिया, अरुण प्रकाश तथा नारायण सिंह बिष्ट सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता तथा आंचल दुग्ध परिवहन कर्ता संघ के संदीप जोशी, प्रेम बल्लभ जोशी, दीपक सिंह विष्, मदन सिंह बिष्ट, महेश सिंह बिष्ट, प्रमोद सनवाल, हरीश सनवाल, किशन मलकानी सहित तमाम अन्य वाहन स्वामी भी मौजूद थे।