लालकुआं : पुलिस ने साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा व उत्तराखंड पुलिस एप की छात्रों को दी जानकारियां
लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों से लगातार नैनीताल जिले में अलग-अलग जगह पर कार्यक्रमो के तहत स्कूलों के बच्चों को नशे से दूर रखने तथा साइबर क्राइम से सुरक्षा हेतु लगातार जानकारियां दी जा रही हैं। इसी के तहत आज लालकुआं के एस. एच .ओ द्वारा विद्यालय के छात्र छात्राओं को कोतवाली परिसर में कोतवाल डीआर वर्मा द्वारा सोशल मीडिया में किए जा रहे क्राइम से सावधान रहने तथा 18 वर्ष पूर्व किसी भी प्रकार के वाहन को ना चलाने और सड़क पर चलने के नियमों का पालन करने हेतु जानकारी दी गई।
वही कोतवाल डीआर वर्मा ने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों की मॉनिटरिंग भी करनी चाहिए तथा बच्चों के साथ दोस्ताना रवैया अपनाना चाहिए। इस कार्यक्रम में लाल कुआं क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष तथा अन्य समाजसेवी भी उपस्थित रहे।
वही कार्यक्रम में मौजूद छात्रा खुशी भट्ट ने कहा कि पुलिस द्वारा उन्हें उत्तराखंड पुलिस एप के बारे में जानकारी दी गई जो उनके लिए बहुत लाभदायक है और सोशल मीडिया में किए जा रहे क्राइम से सावधानी के बारे में भी उन्हें समझाया गया, जिससे उन्हें बहुत अधिक लाभ मिलेगा।
वही कक्षा 10 के छात्र विकास ठाकुर ने कहा कि पुलिस द्वारा दी गई जानकारी उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है तथा सड़क पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से बचने तथा सोशल मीडिया में किए जा रहे क्राइम से सावधान रहने के बारे में बताई गई सभी जानकारियां उनको लाभ पहुंचाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा