लालकुआं: हल्दुचौड़ बाजार में दिन दहाड़े चले लात घुसे, लहराए तमंचे, मचा हड़कंप,….पुलिस जांच में जुटी
लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र हल्दुचौड़ नया बाजार में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दिन दहाड़े तमंचे लहराए गए, मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा एक युवक व दो युवतियों को चौकी लाकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है की युवक के पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया।
बुधवार की दोपहर को हल्दुचौड़ नया बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में एक युवक व दो युवती बैठे थे, जैसे ही वह रेस्टोरेंट से बाहर आए तो वहा पहुंचे कुछ युवकों ने युवक की पिटाई लगा दी, जबकि बीच बचाव में लड़की को चोट लगी है, इस दौरान एक युवक तमंचा निकाल के लहराने लगा, बीच सड़क में मारपीट होने से वहा हड़कंप मच गया, लोग इधर उधर भागने लगे, सूचना मिलने के कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया जबकि अन्य युवक भागने में सफल रहे। पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ कर उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा है, जबकि चौकी पहुंची लड़कियों से पूछताछ की जा रही है।
इधर हल्दुचौड़ बाजार में दिनदहाड़े हुई मारपीट व हंगामे के चलते व्यापारियों में भय बना है। व्यापारियों का कहना है की बाजार में लड़ाई झगड़ा रोज की बात हो गई है, उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!