लालकुआं: यहां रेलवे स्टेशन में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी..
लालकुआं। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के बीच संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिला, जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया, वहीं मृतक की शिनाख्त बदायूँ निवासी सद्दीक खाँ के रूप में हुई।
जीआरपी चौकी प्रभारी कीर्ति राय ने बताया कि रेलवे स्टेशन लालकुआं के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के मध्य एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर लालकुआं के माध्यम से जीआरपी चौकी को प्राप्त हुई, जिस पर चौकी से अपर उप निरीक्षक चंद्रशेखर उपाध्याय ने मय फोर्स के मौके पर जाकर जांच पड़ताल की, मौके पर मौजूद रेलवे हॉस्पिटल लालकुआं के डॉक्टर डॉ सीएस पांगती द्वारा उक्त ब्यक्ति जाँच के उपरांत मृत घोषित किया, मौके पर ही जीआरपी पुलिस द्वारा पंचायत नामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी भेजा गया, मृतक की शिनाख्त सद्दीक खाँ, पुत्र साबिर अली खाँ, उम्र 34 वर्ष, निवासी बेहटा डम्बरनगर बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में की गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!